आपकी जानकारी और निजता
Teqtis India होम्योपैथिक दवाएं घर तक पहुँचाता है। जब आप हमसे दवा मँगवाते हैं, तो हमें आपका नाम, फ़ोन और पता चाहिए होता है — वरना दवा पहुँचेगी कैसे। इस पन्ने पर साफ़-साफ़ लिखा है कि हम क्या-क्या लेते हैं, क्यों लेते हैं, कहाँ रखते हैं और आप उसे कैसे हटवा सकते हैं।
हम आपकी जानकारी न किसी को बेचते हैं, न किराए पर देते हैं। आपने कौन-सी दवा मँगाई, यह बात हम राज़ रखते हैं — दवा Plain Box में जाती है।
हम क्या जानकारी लेते हैं
Order करते समय आप ख़ुद हमें देते हैं:
- आपका नाम
- मोबाइल नंबर
- पूरा पता, शहर, ज़िला, राज्य और PIN
- Email (चाहें तो — ज़रूरी नहीं)
- कोई ख़ास बात, जो आप नोट वाले box में लिखते हैं
Website ख़ुद से इतना रखती है:
- आपके internet connection के पते (IP) की एक गुप्त निशानी। असली IP हम कहीं नहीं रखते, सिर्फ़ उसका बदला हुआ रूप, ताकि एक ही जगह से बार-बार नकली order न आएँ।
- आपका browser कौन-सा है (जैसे Chrome), ताकि गड़बड़ी पकड़ी जा सके।
फ़ोन या WhatsApp पर order देने वाले ग्राहकों की भी यही जानकारी हम ख़ुद system में लिखते हैं।
हम यह जानकारी क्यों लेते हैं
- दवा आप तक पहुँचाने के लिए
- Order पक्का करने के लिए फ़ोन करने के लिए
- वापसी, बदली या शिकायत निपटाने के लिए
- अगली बार आप order करें, तो पुराना रिकॉर्ड देखकर काम आसान करने के लिए
- अपने हिसाब-किताब, GST bill और क़ानूनी ज़रूरतों के लिए
- नकली और spam order रोकने के लिए
इससे अलग किसी काम में हम आपकी जानकारी इस्तेमाल नहीं करते।
किसके साथ बाँटते हैं
- डाक विभाग (India Post) — दवा भेजने के लिए नाम, पता और मोबाइल।
- Payment कंपनी (Cashfree) — online payment के लिए; पैसा उनके अपने सुरक्षित पन्ने पर जाता है।
- SMS और WhatsApp भेजने वाली कंपनियाँ — सिर्फ़ order, OTP और delivery के संदेश भेजने के लिए।
- Website चलाने वाली कंपनियाँ — हमारी website Vercel पर चलती है, जानकारी Neon के database में रहती है और दवाओं-लेखों की सामग्री Sanity पर। ये कंपनियाँ हमारी जानकारी अपने काम में इस्तेमाल नहीं करतीं।
- क़ानूनी ज़रूरत पर — अदालत या सरकारी विभाग माँगे तो देना पड़ सकता है।
इसके अलावा किसी को नहीं।
पैसे का लेन-देन
Online payment Cashfree के सुरक्षित पन्ने पर होता है। आपके card, UPI या bank की कोई जानकारी हमारे पास कभी नहीं आती। COD में पैसा डाकिये को नक़द दिया जाता है।
कुकी क्या हैं
Cookie एक छोटी-सी पर्ची होती है, जो website आपके browser में रखती है।
- Cart वाली cookie — ताकि आपकी चुनी हुई दवाएं पन्ना बदलने पर भी cart में रहें। 30 दिन चलती है, हर बार cart छूने पर समय आगे बढ़ जाता है।
- Order देखने वाली cookie — ताकि order के बाद धन्यवाद वाला पन्ना सिर्फ़ आपको दिखे, किसी और को नहीं। 7 दिन।
- Admin वाली cookie — सिर्फ़ हमारी टीम के login के लिए, 12 घंटे।
ये तीनों website चलाने के लिए ज़रूरी हैं। इनके अलावा site पर Google Analytics (कितने लोग आते हैं, यह गिनने के लिए) और Meta Pixel (Facebook और Instagram के विज्ञापन का हिसाब रखने के लिए) चल सकते हैं। इन्हें बंद करना हो तो अपने browser की cookie setting में जाकर cookies रोक या मिटा सकते हैं।
कितने दिन रखते हैं
- आपका रिकॉर्ड — जब तक हमारा-आपका लेन-देन चलता रहे। ग्राहक महीनों बाद दोबारा दवा मँगाते हैं, इसलिए हम पुराना रिकॉर्ड सँभालकर रखते हैं। आप कहेंगे तो हटा देंगे — नीचे "आपके अधिकार" देखें।
- नकली order रोकने वाला रिकॉर्ड (IP की गुप्त निशानी) — 2 दिन बाद अपने आप मिट जाता है।
- PIN जाँच का कच्चा record — 13 महीने, फिर मिट जाता है। उससे बना महीने का जोड़ (किस ज़िले से कितनी जाँच) हमेशा रहता है, क्योंकि उसमें किसी की निजी जानकारी नहीं होती।
मार्केटिंग संदेश और आपकी सहमति
दवा दोबारा लेने की याद, त्योहार या कोई जानकारी वाले संदेश (SMS / WhatsApp / ईमेल) हम आपकी सहमति के बाद ही भेजते हैं। यह सहमति आप कभी भी वापस ले सकते हैं — हमें फ़ोन या WhatsApp पर कह दीजिए, या संदेश में बताए तरीक़े से रोक दीजिए। उसके बाद ऐसा कोई संदेश नहीं जाएगा।
आपने कब सहमति दी और कब वापस ली, इसका record हम रखते हैं। यह record बदला या मिटाया नहीं जाता।
आपके order की सूचना, OTP और delivery से जुड़े संदेश इनसे अलग हैं — वे आपके अपने काम के लिए भेजे जाते हैं, और सहमति वापस लेने पर भी आते रहेंगे। इन संदेशों में दवा या बीमारी का नाम नहीं लिखा जाता।
आप हमारी साइट पर कहाँ से आए
आप किस रास्ते से हमारी site पर आए — जैसे Google, Facebook, या किसी प्रचार के link से — यह हम एक बेनाम cookie (30 दिन) के साथ सहेजते हैं, ताकि पता चले कौन-सा प्रचार सच में काम कर रहा है। इसमें आपका नाम, फ़ोन, ईमेल या IP पता नहीं होता।
ख़रीदारों की सूची किसी विज्ञापन-दर्शक (audience) में कभी नहीं भेजी जाती।
आपके अधिकार
आप हमसे कह सकते हैं:
- मेरी कौन-सी जानकारी आपके पास है, बताइए
- इसमें ग़लती है, ठीक कीजिए
- अब ज़रूरत नहीं, हटा दीजिए
नीचे दिए email या फ़ोन पर कहिए। हम 3 दिन के अंदर जवाब देते हैं। ध्यान रहे, जिस order का पैसा और हिसाब हो चुका है, उसका रिकॉर्ड (GST bill) क़ानूनी वजह से रखना पड़ता है — बाकी जानकारी हटा दी जाएगी।
बच्चों की जानकारी
हम जान-बूझकर 18 साल से कम उम्र के किसी बच्चे की जानकारी नहीं लेते।
इस नीति में बदलाव
काम का तरीक़ा बदलेगा तो यह पन्ना भी बदलेगा।
संपर्क और शिकायत
किसी भी सवाल या शिकायत के लिए:
Teqtis India, जैन गली, नागोरी गेट के अंदर, हिसार (हरियाणा) – 125001
Email: info@teqtis.in
फ़ोन: 70422-47248 / 82857-42000
काम के घंटे: सुबह 9 से शाम 6 बजे · संडे और सरकारी छुट्टी पर बंद
जवाब का समय: 3 दिन के अंदर
शिकायत अधिकारी
रमेश वर्मा — Grievance Officer
- फ़ोन:
- 7015415237
- जवाब का समय:
- 3 दिन के अंदर