मुख्य सामग्री पर जाएँ
Teqtis India

पैसा वापस मिलना

पैसा कब वापस मिलता है

सिर्फ़ इन हालात में पैसा वापस मिलता है:

  • आप ऑर्डर भेजने से पहले रद्द कर दें — पूरा पैसा, shipping समेत, 2 दिन के अंदर।
  • टूटी या ग़लत दवा की जगह भेजने के लिए सही पैक हमारे पास न हो — दवा का पूरा दाम और वापसी का डाक ख़र्च, पता चलते ही 2 दिन के अंदर।
  • Parcel डाक में रास्ते में खो जाए — पूरा पैसा, shipping समेत, डाक विभाग से पक्का होते ही 2 दिन के अंदर।
  • ऑर्डर के बाद दवा ख़त्म निकले और हम भेज न सकें — पूरा पैसा, shipping समेत।
  • Site पर दाम साफ़ तौर पर ग़लत दिखा हो और हम ऑर्डर रद्द करें — पूरा पैसा, shipping समेत।

टूटी या ग़लत दवा पर आम तौर पर पैसा नहीं लौटता, उसकी जगह उसी दवा का सही पैक भेजा जाता है। पसंद न आने पर न वापसी होती है, न पैसा।

किस रास्ते से

जिस रास्ते से पैसा आया था, उसी रास्ते वापस जाएगा।

COD वाले ऑर्डर में

COD में पैसा हमारे पास online आया ही नहीं था — आपने डाकिये को नक़द दिया था। ऐसी हालत में पैसा आपके बैंक खाते में भेजा जाएगा। इसके लिए फ़ोन पर आपसे खाते की जानकारी ली जाएगी।

पैसे दिए बिना पार्सल लौट जाए तो

तब कुछ वापस करने को होता ही नहीं — आपने कुछ दिया ही नहीं था।