मुख्य सामग्री पर जाएँ
Teqtis India

दवा वापस करना

ऑर्डर देने से पहले

हर दवा के पन्ने पर उसका पैक, बनावट (composition) और सेवन विधि दी गई है। ऑर्डर देने से पहले उसे पढ़ लीजिए, और कोई सवाल हो तो हमें फ़ोन कर लीजिए।

एक बार पूछ लेने से दोनों का समय बचता है — आपका भी और हमारा भी। और बेकार में डाक ख़र्च और भेजने की मेहनत भी नहीं लगती।

कितने दिन में

दवा मिलने के 2 दिन के अंदर हमें फ़ोन कीजिए। इसके बाद वापसी नहीं ली जाती।

फ़ोन: 70422-47248 / 82857-42000

किन हालात में लेते हैं

वापसी सिर्फ़ इन हालात में होती है: शीशी टूटी हुई या पैक ख़राब हालत में पहुँचे, पैक में कोई चीज़ कम हो, या आपके ऑर्डर की जगह कोई दूसरी दवा पहुँच जाए। ऐसी हालत में हम उसी दवा का सही पैक भेजते हैं। सही पैक हमारे पास न हो, तो पूरा पैसा लौटाया जाता है।

पसंद न आने या मन बदलने पर वापसी नहीं होती।

किन हालात में नहीं लेते

  • दवा का पैक या शीशी की seal खोल ली गई हो
  • 2 दिन बीत जाने के बाद
  • दवा आपके पास पहुँचने के बाद ख़राब हुई हो — जैसे शीशी गिरकर टूट गई या धूप-पानी से ख़राब हो गई

डाक ख़र्च कौन देगा

टूटी, ग़लत या ख़राब दवा वापस भेजने में जो डाक ख़र्च लगेगा, वह हम आपको लौटा देंगे। उसकी जगह सही पैक हम अपने ख़र्च पर भेजेंगे।

वापस कैसे भेजें

फ़ोन पर बात होने के बाद दवा उसी हालत में, ठीक से पैक करके हमारे पते पर भेज दीजिए। Tracking number ज़रूर ले लीजिए और हमें बता दीजिए।

Teqtis India, जैन गली, नागोरी गेट के अंदर, हिसार (हरियाणा) – 125001