नियम और शर्तें
यह साइट किसकी है
Teqtis India, जैन गली, नागोरी गेट के अंदर, हिसार (हरियाणा) – 125001
GSTIN: 06AARPN9076E1Z7 · Drug Licence: 7197 (Homoeo) R · 5501379 (Homoeo) W
ऑर्डर कब पक्का माना जाएगा
ऑर्डर तब पक्का होता है जब हम उसे स्वीकार कर लेते हैं। ऑर्डर देने भर से वह पक्का नहीं होता।
दवा उपलब्ध न हो तो
कभी-कभी दवा ख़त्म हो जाती है और सूचना देर से चढ़ती है। ऐसे में हम आपको फ़ोन करके बताएँगे, और आपका पूरा पैसा वापस कर देंगे।
दाम
दाम बदलने का हक़ हमारे पास है। पर जो ऑर्डर पक्का हो चुका है, उसका दाम नहीं बदलेगा।
अगर किसी दवा का दाम site पर साफ़ तौर पर ग़लत दिख जाए, तो हम उस ऑर्डर को रद्द कर सकते हैं और पूरा पैसा वापस कर देंगे।
साइट पर लिखी जानकारी किसकी है
इस site का सारा लिखा हुआ, तस्वीरें और दवाओं का ब्योरा Teqtis India का है। बिना हमारी लिखित इजाज़त के इसे कहीं और प्रकाशित करना या इस्तेमाल करना मना है।
दवा और सेहत की जानकारी के बारे में
इस site पर दी गई जानकारी समझने के लिए है। हम किसी बीमारी के पक्के इलाज या गारंटी का दावा नहीं करते। दवा पैक और लेबल के अनुसार लें, और अपनी सेहत से जुड़ा कोई भी फ़ैसला अपने डॉक्टर से पूछकर ही कीजिए।
विवाद
किसी भी विवाद पर हिसार, हरियाणा की अदालतों का अधिकार होगा।