डिलीवरी
कहाँ भेजते हैं
पूरे भारत में, हर pincode पर। हम India Post से भेजते हैं।
- पूरा पैसा पहले दिया हो — Speed Post से
- COD हो — Value Payable Parcel (VPP) से
दवा Plain Box में जाती है — डिब्बे के बाहर दवा का नाम नहीं लिखा होता।
शिपिंग का ख़र्च
Online payment पर shipping free है। COD पर Drops वाली हर दवा पर ₹101 और Bariffa-X BC27 पर ₹150 लगता है।
कब भेजते हैं
शाम 4 बजे तक का ऑर्डर उसी दिन भेज देते हैं। 4 बजे के बाद का ऑर्डर अगले काम वाले दिन जाता है।
संडे और सरकारी छुट्टी पर डाकघर बंद रहता है, तो उस दिन कुछ नहीं जाता।
पहुँचने में कितने दिन
भेजने के बाद:
- उत्तर भारत — 2 से 3 दिन
- बाक़ी भारत — 4 से 5 दिन
ये India Post के आम अनुभव के दिन हैं। मौसम, त्योहार या डाक विभाग की किसी दिक़्क़त से इनमें फ़र्क़ आ सकता है।
पार्सल की ट्रैकिंग
हर parcel का tracking number मिलता है। उससे आप डाक सेवा App या India Post की website पर अपना parcel live देख सकते हैं — वहीं comment और शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।
COD कैसे काम करता है
डाकिया parcel लेकर आएगा। पैसे देने पर ही दवा मिलेगी।
अगर आप पैसे नहीं देते, तो parcel अपने-आप हमारे पास वापस आ जाता है — आपका कुछ नहीं लगता।